ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar News: निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर आवास सहायक, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट

Bihar News: अरवल के करपी प्रखंड में निगरानी विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैनात आवास सहायक सुनील कुमार सुमन को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर आवास सहायक को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को करपी प्रखंड कार्यालय में यह कार्रवाई की। आरोपी को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई।


दरअसल, करपी प्रखंड में सोमवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैनात आवास सहायक सुनील कुमार सुमन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुनील कुमार सुमन पुराण पंचायत में तैनात था। 


जानकारी के मुताबिक, रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के बालागढ़ गांव निवासी भूषण कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई कि सुनील कुमार सुमन आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि जारी करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। 


शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और सुनील कुमार सुमन को रिश्वत लेते ही धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सर्किट हाउस ले जाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कई अन्य बिचौलियों के नाम उजागर किए जो लाभार्थियों से अवैध वसूली में सहयोग करते थे। 


आरोपी आवास सहायक मूल रूप से अरवल जिले के वासिलपुर गांव का निवासी है और पिछले कुछ वर्षों से करपी प्रखंड में पदस्थापित था। इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में भय का माहौल देखा गया। निगरानी टीम का नेतृत्व डीएसपी शिवकुमार शाह कर रहे थे, जिसमें इंस्पेक्टर जहांगीर अंसारी, सब इंस्पेक्टर ऋषिकेश कुमार, दिग्विजय सिंह एवं राहुल कुमार शामिल थे।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता