ब्रेकिंग
मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा

बिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारी

Bihar News: अरवल के लक्ष्मणपुर बाथे घाट पर सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने एक बच्चों को बचा लिया, जबकि दो की तलाश जारी है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुर बाथे घाट पर रविवार को सोन नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में स्नान करने गए तीन बच्चे अचानक डूबने लगे। इनमें से एक बच्चे को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चे अभी भी लापता हैं।



जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणपुर बाथे गांव के कुछ बच्चे रविवार को सोन नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देखकर नदी किनारे मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया।



शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में छलांग लगाकर छह बच्चों को बाहर निकाल लिया। हालांकि, चंदन कुमार और हरिओम कुमार का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। लापता दोनों बच्चों की तलाश के लिए नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे की खबर फैलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। लापता बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता