ब्रेकिंग
दरभंगा में BDO चंद्र मोहन पासवान के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी खत्म, कई अहम दस्तावेज जब्तभीषण गर्मी को लेकर पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, कहा..प्यासे को एक गिलास पानी जरूर देंअराजकता ! एक्साइज के 'सहायक आयुक्त' का कमाऊ पूत सब पर भारी....शराबबंदी वाले राज्य में यह क्या हो रहा ? शराब से अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे अफसर- माफियापथ निर्माण विभाग का भ्रष्ट 'एक्जीक्यूटिव इंजीनियर' दूसरी दफा पहुंचा जेल..इस बार पत्नी भी पहुंच गई हवालात, पहली बार ट्रैप केस में अकेले गए थे...DA केस में इस बार मियां-बीवी दोनों...अमेरिका-इरान जंग से संकट के बीच सम्राट सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किये: हर दफ्तर को बिजली बिल कम करना होगा, विदेश यात्रा पर 6 महीने का प्रतिबंधदरभंगा में BDO चंद्र मोहन पासवान के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी खत्म, कई अहम दस्तावेज जब्तभीषण गर्मी को लेकर पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, कहा..प्यासे को एक गिलास पानी जरूर देंअराजकता ! एक्साइज के 'सहायक आयुक्त' का कमाऊ पूत सब पर भारी....शराबबंदी वाले राज्य में यह क्या हो रहा ? शराब से अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे अफसर- माफियापथ निर्माण विभाग का भ्रष्ट 'एक्जीक्यूटिव इंजीनियर' दूसरी दफा पहुंचा जेल..इस बार पत्नी भी पहुंच गई हवालात, पहली बार ट्रैप केस में अकेले गए थे...DA केस में इस बार मियां-बीवी दोनों...अमेरिका-इरान जंग से संकट के बीच सम्राट सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किये: हर दफ्तर को बिजली बिल कम करना होगा, विदेश यात्रा पर 6 महीने का प्रतिबंध

BIHAR NEWS : ड्यूटी पर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत ने घेर लिया… ट्रक की टक्कर से दारोगा की दर्दनाक मौत

अरवल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दारोगा मनु कुमार की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर के बाद उन्हें पटना एम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

BIHAR NEWS : ड्यूटी पर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत ने घेर लिया… ट्रक की टक्कर से दारोगा की दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के अरवल जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा दारोगा की मौत हो गई। हैदराबाद-बेलखारा स्टेट हाईवे-68 पर सुखी बिगहा गांव के पास हुए इस हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। मृतक दारोगा की पहचान 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर मनु कुमार (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रोहतास जिले के डुमरी गांव के निवासी थे।


मिली जानकारी के अनुसार, मनु कुमार वर्तमान में अरवल जिले के शहर तेलपा थाना में पदस्थापित थे। गुरुवार को वे अपने किसी जरूरी सरकारी कार्य के सिलसिले में बाइक से अरवल कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर थाना क्षेत्र के सुखी बिगहा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।


स्थानीय लोगों की मदद से घायल दारोगा को तुरंत अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद एंबुलेंस से मनु कुमार को पटना भेजा गया, लेकिन दुर्भाग्यवश एम्स पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मनु कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी, जिससे यह हादसा और भी दर्दनाक बन गया है। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं, वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों ने उन्हें एक जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया है, जो हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते थे।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मनु कुमार 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर थे और वर्ष 2022 से अरवल जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वे मेहंदिया थाना में भी कार्यरत रह चुके थे। वे अपने बेहतरीन कार्यशैली और अनुशासन के लिए जाने जाते थे।


हादसे के बाद रामपुर चौरम थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान मोते मियां के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर जिले के मुस्तफापुर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।


रामपुर चौरम थानाध्यक्ष बैरिस्टर राम ने बताया कि ट्रक अरवल की ओर से आ रहा था और अनियंत्रित होकर उसने दारोगा की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के पीछे की सही वजह सामने आ सके।


घटना के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दारोगा मनु कुमार के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे ने एक युवा अधिकारी की जिंदगी छीन ली, जिससे न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा पुलिस विभाग गमगीन है।