ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS : बिहार के इस रेड लाइट एरिया में पुलिस का एक्शन, 10 महिलाओं समेत 20 लोग अरेस्ट, नबालिग भी शामिल

BIHAR NEWS : रेड लाइट एरिया में कई दरवाजे में ताला लटक गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेड लाइट एरिया में प्रदेश के अलग-अलग जगह से कुछ बच्चियाें काे बाहर से लाया गया है।

BIHAR NEWS
रेड लाइट एरिया में छापेमारी
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के अरवल ने बड़ी खबर निकल कर सामने आया है। जहां बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर एक्शन लिया। इस दौरान 10 महिलाओं समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। अब सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इलाके के हर घर की तलाशी ली। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है। इस पर डीएसपी देव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने एनजीओ सदस्यों के साथ मिलकर छापेमारी की। इस दौरान दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इसके अलावा कई घरों से भारी मात्रा में कंडोम भी बरामद किए गए।


पटना से आई छापेमारी टीम ने कुल 10 लड़के और 10 लड़कियों को हिरासत में लिया, जिन्हें थाने को सौंप दिया गया। टीम के अधिकारियों के मुताबिक सभी लड़कियों की काउंसलिंग कराई जाएगी। जिसके आधार पर मुख्य संचालिका और अन्य आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इधर, छापेमारी के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लोग हैरान हैं कि सदर थाना क्षेत्र के पास इतने दिनों से अवैध गतिविधियां चल रही थीं और स्थानीय पुलिस अनजान बनी हुई थी। जबकि पटना में बैठे अधिकारियों को इसकी भनक लग गई। इस मामले में अरवल के एसपी डॉक्टर इमाम उल हक ने बताया कि पटना पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की, जिसमें अरवल पुलिस ने सहयोग किया। अब छापेमारी टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।