ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Arwal News: शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

ARWAL: अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के बेलाव गांव में बुधवार को भारतीय थल सेना के जेसीओ नंदकिशोर कुमार का निधन हो जाने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 42 वर्षीय नंदकिशोर कुम

Arwal News: शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के बेलाव गांव में बुधवार को भारतीय थल सेना के जेसीओ नंदकिशोर कुमार का निधन हो जाने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 42 वर्षीय नंदकिशोर कुमार की मौत चंडीगढ़ में ड्यूटी के दौरान अचानक बीमार पड़ने के कारण हुई। 


बेलाव गांव निवासी स्वर्गीय रामनरेश यादव के पुत्र 42 वर्षीय नंदकिशोर कुमार चंडीगढ़ में जेसीओ के पद तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक पेट में दर्द होने के बाद चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। 


नंदकिशोर कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचने लगे और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। इस दौरान पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया। शहीद को राजकीय सम्मान के साथ बेलाव सोन नदी तट स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने सशस्त्र सलामी दी और शहीद के बड़े बेटे रोहित कुमार ने मुखाग्नि दी।


 शहीद नंदकिशोर कुमार 28 दिसंबर 1996 को थल सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, बुजुर्ग मां और दो लड़के और दो लड़कियां हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम संस्कार में थल सेना के सूबेदार मेजर चक्रवर्ती, सूबेदार अजय, रामप्रवेश, हवलदार मनीष, कैप्टन रंजीत, कलेर थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मी, भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव, बेलाव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मुलायम यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Arwal News: शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Arwal News: शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Arwal News: शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Arwal News: शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता