ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

अरवल में दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई एक की मौत

ARWAL: अरवल ने अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचल डाला और मौके से फरार हो गये। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसकी हालत नाजुक ब

अरवल में दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई एक की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL:  अरवल ने अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचल डाला और मौके से फरार हो गये। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के एनएच 139 स्थित हरदिया गांव के पास की है। जहां एक बाइक पर सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि दूसरे का इलाज जारी है। 


मृतक की पहचान मेहंदिया थाना क्षेत्र के जयबिगहा गांव निवासी जनेश्वर यादव के रूप में हुई है वहीं घायल की पहचान औरंगाबाद जिला के गहना गांव निवासी बलवंत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार घर से दवा खरीदने के लिए पालीगंज के लिए निकले थे। जैसे ही दोनों हरदिया गांव के पास पहुंचे अचानक तेज गति से सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद डाला। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों बाइक सवार से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में एक की मौत हो गयी है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता