ब्रेकिंग
शराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाईट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराशराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाईट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतरा

Bihar News: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अरवल के मेहंदिया पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में है और जिले में किसी भी अवैध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रख रही है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अरवल के मेहंदिया पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में है और जिले में किसी भी अवैध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रख रही है। एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर मेहंदिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वालिदाद नटबिगहा के समीप छापेमारी करते हुए अवैध रूप से बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।


मेहंदिया थाना अध्यक्ष चंदन झा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तीन ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लोड कर इलाके से गुजर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वालिदाद नटबिगहा के पास से सभी ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। हालांकि, ट्रैक्टर चालक पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए।


जब्त किए गए वाहनों की जानकारी तुरंत खनन विभाग को दे दी गई है, और विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के मद्देनज़र जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई अवैध खनन या संदिग्ध गतिविधि देखें, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।


इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट होता है कि चुनाव के दौरान कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए कोई छूट नहीं होगी, और पुलिस-खनन विभाग मिलकर जिले में पारदर्शिता और कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह कदम न केवल अवैध खनन को रोकने के लिए बल्कि चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है।