ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

अरवल में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, गुस्साएं लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले

ARWAL: बिहार के अरवल जिले में एक ट्रक से कुचलकर युवक की मौत के बाद इलाके में लोगों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साई भीड़ ने उस ट्रक में आग लगा दी। आग लगने से ट्रक जलकर खाक हो गया। मौके प

अरवल  में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, गुस्साएं लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: बिहार के अरवल जिले में एक ट्रक से कुचलकर युवक की मौत के बाद इलाके में लोगों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साई भीड़ ने उस ट्रक में आग लगा दी। आग लगने से ट्रक जलकर खाक हो गया। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आनन-फानन में फायर बिग्रेड की टीम पहुंची फिर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 


घटना अरवल के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 कलेर बाजार की है। जहां ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जामकर जमकर हंगामा मचाया। गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। अगलगी की इस घटना में ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक में आग लगाए जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया फिर जाम को हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार कलेर गांव के रहने वाले इफ्तिखार खान के 22 वर्षीय पुत्र नौशाद कलेर बाजार में रोजा का सामान लेने के लिए आया हुआ था इसी दौरान पटना की ओर से आ रही एक कंटेनर की चपेट में आ गया। कंटेनर से कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई|

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता