ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

अरवल में श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन, राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर हुए शामिल

ARWAL: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गुरुवार को पत्नी के साथ अरवल के शहर तेलपा पहुंचे। जहां आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्

अरवल में श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन, राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर हुए शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गुरुवार को पत्नी के साथ अरवल के शहर तेलपा पहुंचे। जहां आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और स्वामी जी के प्रवचन को भी सुना। महामहिम के अरवल आगमन को लेकर शहर तेलपा में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया। श्री राम कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ देखी गयी। 

राज्यपाल के आगमन के पूर्व से ही जिलाधिकारी जे. प्रियदर्शनी, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम, एडीएम ज्योति कुमार, डीडीसी रविंद्र कुमार ,वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार समेत स्थानीय पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। पंडाल में सभी लोगों के बैठने की जगह निर्धारित थी। महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। स्वामी जी के प्रवचन के बीच जय श्री राम का उद्घोष गूंजता रहा। स्वामी जी ने कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी श्री राम कथा के माध्यम से दी।


रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता