ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

अरवल में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई ऑटो, 13 लोग गंभीर रूप से घायल

ARWAL: बुधवार की देर शाम सोन नहर पर भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बन्देली

अरवल में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई ऑटो, 13 लोग गंभीर रूप से घायल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARWAL: बुधवार की देर शाम सोन नहर पर भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बन्देली बिगहा गांव के समीप की है। बताया जाता है कि सड़क के बीचों-बीच लगे पेड़ से एक ऑटो जा टकराई। जिसमें सवार 9 महिला,1 पुरुष और 3 छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह घायल हो गये। 5 लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया है। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद माले नेता शोएब आलम ने डायल 112 को सूचना दी और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण सदर अस्पताल से 5 एंबुलेंस घटनास्थल पर बुलाई गई। जिसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन की लापरवाही से आज 13 जिंदगी या जिंदगी और मौत से जूझ रही है कई बार जिला प्रशासन से सड़क के बीचो-बीच लगे 7 पेड़ों को कटवाने के लिए आवेदन दिया गया है लेकिन जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम कान में तेल डाल कर सोई हुई है जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है।


इससे पहले भी सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है पेड़ से टकराकर लोग मर रहे हैं और जिला प्रशासन चैन की नींद सोई हुई है। वही इस घटना के बाद विधायक महानंद सिंह ने बताया कि विधानसभा में भी सड़क के बीचो-बीच लगे पेड़ कटवाने को लेकर आवाज उठाई थी लेकिन अब तक पेड़ नहीं कटवाई गई है जिससे आए दिन हादसा हो रही है। 


सभी ऑटो सवार औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के उलार धाम पर शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इस घटना में कलावती देवी 55 वर्ष राजकली देवी 55 वर्ष रौशनी कुमारी 14 वर्ष हेमंत ठाकुर 60 वर्ष तेतरी देवी 35 वर्ष गीता देवी 30 वर्ष अनु कुमारी 25 वर्ष सत्यम कुमार 2 चुलबुल कुमारी ,लालपरी देवी ,शिवम कुमार ,गुड्डी देवी ,सुनीता देवी, शामिल है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अरवल सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं एक अन्य दुर्घटना में भदासी के पास तिलक समारोह में अरवल से बाजीतपुर जा रहे थे। अशोक कुमार 50 वर्ष बुरी तरह घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


वही ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना अरवल जिले के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी रामप्रवेश यादव के पुत्र सत्येंद्र यादव ट्रैक्टर पर बने पानी टंकी शादी समारोह में ले जाने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांगेया गांव निवासी निहोरा राय के यहां शादी समारोह का कार्यक्रम था उस शादी समारोह में ट्रैक्टर पर बने पानी टंकी सत्येंद्र यादव ले जा रहा था जैसे ही गांगेया गांव पुल पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश किया तभी ट्रैक्टर पलट गई और घटनास्थल पर भी ड्राइवर की मौत हो गई घटना की खबर सुनते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गया वहीं मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है वहीं घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे है और आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता