ब्रेकिंग
Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा

अरवल के रेड लाइट एरिया में छापेमारी, चार महिलाएं समेत सात गिरफ्तार

ARWAL : बिहार के अरवल जिले में पुलिस ने रेड लाइट एरिया से चार महिलाएं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अरवल में पुलिस ने व्यापक तरीके से छापेमारी की है। इस दौरान यहां दूसरे राज्

अरवल के रेड लाइट एरिया में छापेमारी, चार महिलाएं समेत सात गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARWAL : बिहार के अरवल जिले में पुलिस ने रेड लाइट एरिया से चार महिलाएं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अरवल में पुलिस ने व्यापक तरीके से छापेमारी की है। इस दौरान यहां दूसरे राज्यों की आठ लड़कियों को बरामद किया गया है। यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर रेड लाइट एरिया का बताया जा रहा है।  यह छापेमारी एसपी मो.कासिम के निर्देश पर गठित पुलिस पदाधिकारियों की रेस्क्यू टीम ने छापेमारी कर शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।


एसपी ने बताया कि नाबालिग की तस्करी कर जबरन रेड लाइट एरिया में रख दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। मामले के सत्यापन के लिए रेड लाइट एरिया में एसडीओ राजीव रोशन  एवं डीएसपी राजीव रंजन के अलावे  अलग-अलग थाने की पुलिस ने एक साथ घेराबंदी कर अभियान चलाया। मंजू थियेटर से दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जो किशनगंज और पटना की रहने वाली हैं। कई वर्षों से यहां नाच गान करती हैं। दो महिला यहां की स्थाई निवासी हैं।


वहीं, इसी दौरान स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवकों को शराब के नशे में पकड़ा गया।तीनों सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा और उमैराबाद गांव के रहने वाले हैं। तीनों गिरफ्तार युवक को संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज  किया गया हैं। डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि महिलाओं को पूछताछ के बाद फिलहाल अल्पावास गृह में भेजा गया है। छापेमारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर  संजीत सिंह के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।