ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार: प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने पकड़ कुछ यू लिया फैसला, अब परिजन कर रहे हंगामा

CHHAPRA: प्यार का परवान चढ़ने के बाद प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया. प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पंडित को बुला

बिहार: प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने पकड़ कुछ यू लिया फैसला, अब परिजन कर रहे हंगामा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

CHHAPRA: प्यार का परवान चढ़ने के बाद प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया. प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था जहां  ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पंडित को बुलाकर एक मंदिर में दोनों की शादी करवा दी. लेकिन वही दूसरी तरफ  दोनों के परिजनों ने शादी से इंकार कर रहे है. 


दरअसल ताजा मामला जिले के परसा प्रखंड क्षेत्र के भलवहिया गांव का है. जहां गांव वालों ने बताया कि  माड़र पंचायत के भलवहिया निवासी लालू राय की बेटी नीतू कुमारी का लव बीते 4 सालों से चांदपुरा पंचायत के विरकुआरी गांव निवासी स्व राजेंद्र राय के बेटे बिट्टू कुमार यादव से चल रहा था. इसी बीच फिर से प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, उसी समय ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ गई और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया. जिसके बाद गांव वालों ने दोनों प्रेमी जोड़े की हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार पंडित बुलाकर शादी करवा दी. 


लड़का और लड़की ने ग्रामीणों के सामने गांव के मंदिर में सात फेरे लिए. लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा. अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों की पहली मुलाकात गांव में एक शादी समारोह में हुई थी.

टैग्स