ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

आरा में लूटपाट के दौरान ट्रक चालक को मारी गोली, हालत गंभीर

ARRAH: एनडीए की नई सरकार में अपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। रोहतास में सीएसपी सेंटर में लूट के बाद अब भोजपुर में ट्रक चालक से लूटपाट की कोशिश की गयी और विरोध करने पर बेखौफ बदमाशों

आरा में लूटपाट के दौरान ट्रक चालक को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: एनडीए की नई सरकार में अपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। रोहतास में सीएसपी सेंटर में लूट के बाद अब भोजपुर में ट्रक चालक से लूटपाट की कोशिश की गयी और विरोध करने पर बेखौफ बदमाशों ने ट्रक के ड्राइवर को गोली मार दी। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र स्थित हरीपुर पेट्रोल पंप के पास की है जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान नालंदा निवासी एक ट्रक चालक को गोली मार दी। घायल ट्रक चालक को गोली दाहिने साइड कंधे और गर्दन के बीच लगी है। 


गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गयी। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया। हालांकि परिजन उसका इलाज शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में करा रहे हैं। 


जानकारी के अनुसार जख्मी युवक नालंदा जिला के परवलपुर थाना क्षेत्र के सिनामा गांव निवासी राम नंदन प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार हैं जो पेशे से ट्रक चालक हैं। वही मेडिकॉन अस्पताल में इलाज कर रहे हैं सर्जन चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि एक ट्रक चालक गोली लगने से घायल था। गंभीर हालत में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे उसे लाया गया था। दाहिने साइड सीने के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया था। उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके बाद उसे तत्काल ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया जहां ऑपरेशन कर शरीर से गोली निकाली गयी। अभी दो दिनों तक उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।