ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बकरा नदी पर बना पुल ध्वस्त, यात्रियों से भरी ऑटो, ट्रैक्टर और कई बाइक सवार नदी में गिरे

ARARIYA: बकरा नदी पर बना जर्जर स्कूरपाइल पुल अचानक तीन चौथाई ध्वस्त हो गया. इस दौरान पुल पार कर रहे ऑटो, ट्रैक्टर और कई बाइक सवार नदी में गिर गए. कुछ तो बाहर तैरकर निकल गए, लेकिन अ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

ARARIYA: बकरा नदी पर बना जर्जर स्कूरपाइल पुल अचानक तीन चौथाई ध्वस्त हो गया. इस दौरान पुल पार कर रहे ऑटो, ट्रैक्टर और कई बाइक सवार नदी में गिर गए. कुछ तो बाहर तैरकर निकल गए, लेकिन अभी भी कई लापता है. लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है. यह पुल उदाहाट के पास है. 

यात्रियों से भरी थी ऑटो

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुल पार कर रहे एक ट्रैक्टर और बाइक भी पुल के साथ नदी में डूब गये. ट्रैक्टर चालक, उस पर सवार एक मजदूर और बाइक चालक किसी तरह तैरकर अपनी-अपनी जान बचाई. लेकिन यात्रियों से भरी ऑटो के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव काम में जुटी है. 

कई अधिकारी और पुलिस पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कई थानों की पुलिस और कई अधिकारी पहुंचे. स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया राहत कार्य शुरू कराया. यह पुल 2017 में ही जर्जर हो गया था, लेकिन मरम्मत कर वाहनों हल्के वाहनों का परिचालन हो रहा था. लेकिन भारी ट्रैक्टर भी बालू और ईंट लेकर पुल पार कर रहे थे. जिससे हादसा का कारण बना.