ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सुशासन की सरकार पर सवाल ! मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुराने विवाद में दिया घटना को अंजाम

ARARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो

सुशासन की सरकार पर सवाल ! मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुराने विवाद में दिया घटना को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अररिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अररिया में अपराधियों ने दिन दहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें मुखिया अमरेन्द्र कुमार यादव गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, अररिया में नरपतगंज प्रखंड के गोड़राहा बिशनपुर के मुखिया को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना देर शाम की है, जब मुखिया अमरेंद्र कुमार यादव अपने गांव में हो रहे अष्टयाम कार्यक्रम में मौजूद थे।तभी कुछ अपराधियों ने कार्यक्रम में आकर उन पर ताबड़तोड़ कई गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज सुनकर कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। 


वहीं, जब तक लोग कुछ समझ में पाते तब तक घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए।  गोली मुखिया को बाएं सीने और सिर में लगी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए। जसिके नाद आनन- फानन में लोगों ने उन्हें फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया। 


बताया जा रहा है कि, मुखिया की हालत गंभीर बनी हुई है. बता दें की नरपतगंज प्रखंड के गोड़राहा बिशनपुर पंचायत के मुखिया अमरेंद्र यादव प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं। इस गोलीबारी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था, इसी को लेकर बात इतनी बढ़ी की उन लोगों ने मुखिया अमरेंद्र कुमार यादव को गोली मार दी। 


उधर, इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। इसको लेकर मुखिया के परिजन ने कहा कि यहां गांव में ही अष्टयाम कार्यक्रम चल रहा था, उसी में मुखिया जी गए हुए थे। उसी दौरान कुछ लोग आए और उन पर गोलियां चला दीं. कुछ समझ में नहीं आया और वो लोग गोली मारकर फरार हो गए. कुछ विवाद चल रहा था, उसी को लेकर ये घटना हुई है।