ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

हिंसक झड़प के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भारी तनाव : नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में कर्फ्यू, भारतीयों के नेपाल प्रवेश पर रोक

ARARIA : भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एहतियात के तौर पर सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन द्वार

हिंसक झड़प के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भारी तनाव : नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में कर्फ्यू, भारतीयों के नेपाल प्रवेश पर रोक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARARIA : भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एहतियात के तौर पर सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगा दिया गया है। भारतीय क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारतीय क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी के जवान कैंप कर रहे हैं। वहीं, नेपाल क्षेत्र में भी नेपाली पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। इसके साथ ही भारत से नेपाल जाने पर रोक लगा दी गई है।


दरअसल, भारत की सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले के रामनगर भुटाहा में विगत शुक्रवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। हालात को काबू में करने के लिए नेपाली पुलिस को लाठीचार्ज से लेकर फायरिंग तक करनी पड़ी। नेपाल पुलिस की तरफ से पांच दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमे दो लोगों के गोली से घायल होने की खबर है। जबकि इस हिंसक झड़प में 9 अन्य लोग भी घायल हैं। हिंसक झड़प के बाद जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दी है।


सीमावर्ती इलाके में कर्फ्यू लगाए जाने के कारण अररिया के फुलकाहा से सटे नेपाल इलाके में भारतीय लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारतीय सीमा पर एसएसबी की गश्त तेज कर दी गई है। साथ ही एसएसबी और पुलिस जवानों को अलर्ट मोड में रखा गया है। अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि नेपाल में भड़की हिंसा के कारण भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के फुलकाहा में पुलिस और एसएसबी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि नेपाल के सुनसरी इलाके में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू और तनाव के माहौल को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को एलर्ट कर दिया गया है। 


एसपी ने बताया कि नेपाल के हालात को देखकर इन क्षेत्रों में फारबिसगंज एसडीपीओ को नजर रखने की सख्त हिदायत दी गई है। भारत से सटे नेपाल में तनाव को लेकर नेपाल के सुनसरी जिला के रामनगर भुटाहा में बड़ी संख्या में नेपाली पुलिस और सेना की तैनाती कर दी गई है। धार्मिक स्थलों के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीमावर्ती गांवों के बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। फारबिसगंज एसडीओ, एसडीपीओ और सीमा पर तैनात एसएसबी और पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया है।