ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीर

'CAA, NRC और NPR तीनों मिलाकर बनते हैं मोदी, शाह और नीतीश कुमार'

PATNA : 'CAA, NRC और NPR के खिलाफ सीमांचल की यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव ने यात्रा की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तगड़ा हमला बोला

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : 'CAA, NRC और NPR के खिलाफ सीमांचल की यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव ने यात्रा की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तगड़ा हमला बोला है।


तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'CAA, NRC और NPR तीनों मिलाकर बनते हैं मोदी, शाह और नीतीश कुमार' साथ ही उन्होनें ट्वीट में अररिया में उमड़ी भीड़ का फोटो चस्पां करते हुए लिखा है कि गरीब विरोधी नागरिकता संशोधन विधेयक के विरुद्ध आज अररिया के अररिया कॉलेज स्टेडियम में आयोजित प्रतिरोध सभा में शामिल हुआ। #CAA_NRC_Protests




तेजस्वी सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ से गदगद है वहीं आरजेडी भी तेजस्वी की सभाओं में उमड़ रही भीड़ को लेकर उत्साहित है। कल ही आरजेडी ने वैशाली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कल ही किशनंगज में हुई तेजस्वी यादव की जनसभा की तुलना करते हुए कहा था कि जनसभा में उमड़ी भीड़ ने ही फैसला कर दिया है कि बिहार की जनता किसके पक्ष में हैं।


बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को किशनगंज से प्रतिरोध यात्रा की शुरुआत की है। इसी यात्रा के क्रम में आज तेजस्वी अररिया में थे। जहां उनकी प्रतिरोध यात्रा में भारी भीड़ दिखी। तेजस्वी ने जोशो खरोश के साथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा कि बीजेपी पूरे देश में आरएसएस का एजेंडा लागू कर रही है। मुल्क और मां बदली नहीं जा सकती। मां अपने बच्चों को कभी बेदखल नहीं कर सकती।





टैग्स