ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : पेड़ से लटका मिला इंटर की छात्रा का शव, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप

ARARIA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, और छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इ

बिहार : पेड़ से लटका मिला इंटर की छात्रा का शव, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARARIA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, और छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अररिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक इंटर की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला है। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद यह पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के फारबिसगंज थाना इलाके में एक लड़की का पेड़ से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह छात्रा शनिवार से लापता बताई जा रही थी। और अगले दिन पेड़ से लटका हुआ उसका शव बरामद हुआ। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।


वहीं, इस घटना में  मृतका की पहचान शिवानी कुमारी मझुआ के तौर पर हुई है। और फारबिसगंज कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। बेटी की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया है। 


उधर, इस  घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ये लोग जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि लड़की की मौत की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन इलाके में चर्चा है कि हत्या के बाद किशोरी की हत्या कर पेड़ से लटका दिया है। इस घटना से पूरा गांव सकते में है। वहीं पुलिस अभी तक इस मामले में जांच के बाद ही कुछ बताने की स्थिति में लगी रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।