ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

भयानक एक्सीडेंट : सुबह-सवेरे कार पलटने से 5 युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम

ARARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के अररिया जिले से सामने आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है

भयानक एक्सीडेंट : सुबह-सवेरे कार पलटने से 5 युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

ARARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के अररिया जिले से सामने आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. वहीं, स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मची हुई है. मामले की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने शवों को कब्ज्र में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना अररिया के पलासी प्रखंड के डाला गांव के पास कालियागंज मोड़ पर हुई. बताया जा रहा है कि आज सुबह एक ऑल्टो कार पलटकर पोखर में गिर गई जिसमें सवार 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सुबह में जब स्थानीय लोग इधर से गुजरे तो उनकी नजर पोखर में पलटी कार और मृतकों पर पड़ी जिसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. 


कहा जा रहा है कि सभी लोग अनंत मेला घूमकर वापस लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों ने पलासी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पलासी थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए. उन्होंने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.