ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पंचायत चुनाव के दौरान आफत बना जलजमाव, घुटने भर पानी में डंडे के सहारे बूथ तक पहुंचे अधिकारी

ARARIA : बिहार में आज पंचायत चुनाव के पांचवें चरण का मतदान हो रहा है. वोटिंग के दौरान अररिया जिले से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव संपन्न कर

पंचायत चुनाव के दौरान आफत बना जलजमाव, घुटने भर पानी में डंडे के सहारे बूथ तक पहुंचे अधिकारी
First Bihar
3 मिनट

ARARIA : बिहार में आज पंचायत चुनाव के पांचवें चरण का मतदान हो रहा है. वोटिंग के दौरान अररिया जिले से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हाथ में डंडा लेकर घुटने भर पानी भरे रास्ते से बूथ तक पहुंचने को मजबूर हैं. 


दरअसल, अररिया के 30 पंचायतों में 6 पदों के लिए पंचायत चुनाव का मतदान चल रहा है. शांतिपूर्ण,भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रखंड को 70 सेक्टर में बांटा गया है. प्रखंड में मतदान जारी है, लेकिन प्रखंड के कई इलाकों के मतदान केंद्र पानी से घिरा हुआ है, जहां पहुंचने के लिए न केवल मतदाताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, बल्कि शांतिपूर्ण, भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेवारी लिए अधिकारियों को भी मतदान केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानियां हो रही हैं. 


मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ जवानों को हाथ में जूता और घुटना के ऊपर पैंट चढ़ाकर डंडा के सहारे जाना पड़ रहा है. प्रखंड के बेलवा, मदनपुर, पोखरिया के कई मतदान केंद्र पानी से घिरे हुए हैं. इस इलाके में प्रतिनियुक्त अधिकारियों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बेलवा मतदान केंद्र संख्या 256, पोखरिया पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 210, 210 (क), 212, 213, मदनपुर पंचायत का मतदान केंद्र संख्या 183, 184, 185, और 197 पूरी तरह पानी से घिरा हुआ है. जोनल अधिकारी के रूप में तैनात फारबिसगंज के एएसडीएम रंजीत कुमार और पुलिस निरीक्षक राजेश तिवारी कई स्थानों पर मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए जूतों को हाथ में लेकर लाठी के सहारे मतदान केंद्र पर पहुंचते नजर आए. 


मामले पर बोलते हुए फारबिसगंज एएसडीएम रंजीत कुमार ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनाव बहुत बड़ी प्रक्रिया है और इसमें बढ़-चढ़कर मतदाताओं को भाग लेना चाहिए. उन्होंने मजबूत लोकतंत्र के लिए आम मतदाताओं से अपने विवेक से मतदान करने की अपील की और कहा कि इस तरह की परेशानियां तो प्रशासनिक कार्यों में आती रहती हैं. 


वहीं पुलिस निरीक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. छोटी- मोटी परेशानी लगी रहती है, बावजूद इसके भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए वे लोग कटिबद्ध हैं और उसी का पालन कर रहे हैं. 

टैग्स