ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बिहार : चुनावी रंजिश में युवकों पर तीर से जानलेवा हमला, जलसा का चंदा काटने में हुआ बवाल

ARARIA : अररिया में जलसा का चंदा काटने पहुंचे युवकों पर हथियारबंद अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला अररिया ज़िला के भरगामा थाना क्षेत्र के वीर नगर का है। जहां चुनावी रंजिश को

बिहार : चुनावी रंजिश में युवकों पर तीर से जानलेवा हमला, जलसा का चंदा काटने में हुआ बवाल
First Bihar
2 मिनट

ARARIA : अररिया में जलसा का चंदा काटने पहुंचे युवकों पर हथियारबंद अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला अररिया ज़िला के भरगामा थाना क्षेत्र के वीर नगर का है। जहां चुनावी रंजिश को लेकर विवाद में तीर मार कर दो लोगों को घायल कर दिया है, जिसे अररिया सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


दरअसल पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने तीर धनुष से हमला कर दिया। इस हमले में दो व्यक्ति को तीर लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की देखरेख में दोनों घायल का इलाज चल रहा है। 


सदर अस्पताल के चिकित्सक ने दोनों घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आई ए सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान भरगामा थाना क्षेत्र के वीर नगर निवासी मोहम्मद एजाज आलम व मोहम्मद अब्दुल हसीब रब्बानी के रूप में हुई है। दोनों पेशे से शिक्षक हैं और वर्तमान पंचायत चुनाव में मुखिया को वोट नहीं देने को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें मुखिया पक्ष के लोगों ने तीर धनुष से हमला कर दिया।


पीड़ित हसीब ने बताया कि चुनाव में वोट नहीं देने का विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। इससे पहले भी मुखिया द्वारा विभिन्न मामलों में हसीब और एजाज़ पर मामला दर्ज करवाया है। आज जलसा का चंदा काटने पहुँचे तो मुखिया के परिवार ने बंधक बनाकर मारपीट की और तीर से घायल कर दिया। हसीब के हाथों में तीर वैसे ही फंसा हुआ है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता