ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बिहार: भीषण अग्निकांड में 76 घर जल कर राख, दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

ARARIA: अररिया में अगलगी की घटना में 76 घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में करीब एक करोड़ रूपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल की चार गाड़ियों ने भारी मशक्कत के

बिहार: भीषण अग्निकांड में 76 घर जल कर राख, दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: अररिया में अगलगी की घटना में 76 घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में करीब एक करोड़ रूपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल की चार गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बेलवा पंचायत के टापू टोला की है।


अगलगी की घटना में 76 घरों के करीब 6 दर्जन परिवार बेघर हो गए। आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मसूद आलम ने डायल 112 पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग के दो बड़े व दो छोटे दमकल टापू टोला पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।


इस अगलगी में ट्रैक्टर, बाइक,फर्नीचर,नगद, ज्वेलरी समेत करीब एक करोड़ रूपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। अग्नि पीड़ितों के बीच कोहराम मच गया है। चारों तरफ चीफ पुकार मची हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंची है और नुकसान का आकलन कर रही है। प्रशासन ने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।