ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में 25 करोड़ रुपए का सांप का जहर बरामद, तस्करों ने छिपा रखा था बुलेटप्रूफ जार में

ARARIYA: तस्करों के पास से एसएसबी ने 25 करोड़ रुपए का सांप का जहर बरामद किया है. तस्करों ने जहर को 2 जार में रखा हुआ था. जिस जार में तस्करों ने जहर रखा था वह बुलेटप्रूफ है. यह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

ARARIYA: तस्करों के पास से एसएसबी ने 25 करोड़ रुपए का सांप का जहर बरामद किया है. तस्करों ने जहर को 2 जार में रखा हुआ था. जिस जार में तस्करों ने जहर रखा था वह बुलेटप्रूफ है. यह कार्रवाई अररिया में एसएसबी की टीम ने की है. 

नेपाल सीमा पर हुई कार्रवाई

एसएसबी जवानों को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बॉर्डर पार करने वाले हैं इनके पास सांप का जहर है. सूचना मिलने के बाद जवानों ने जांच तेज कर दी. इस दौरान बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों में सरफिल यादव,जितेंद्र यादव सिकटी थाना क्षेत्र के दहिपोरा मजरख गांव के रहने वाले हैं. एक तस्कर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. 

जार पर लिखा है मेड इन फ्रांस

एसएसबी ने बरामद सांप का जहर और तस्करों को वन विभाग के हवाले कर दिया है. जिस जार में जहर था उस पर मेड इन फ्रांस लिखा हुआ है. अंतराष्ट्रीय बाजार में इस जहर की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए है. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदह के नारायण साह उर्फ गोपाल दा ने उनलोगों को सांप का जहर दिया था. इसको देश के किसी शहर में देना था. 

टैग्स