ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Araria News: अररिया के फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी पर निकली गई मोहम्मदी जुलूस, अमन और इंसानियत का दिया पैगाम

Araria News: अररिया के फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य मोहम्मदी जुलूस निकाली गई, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने हिस्सा लेकर अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस में पुलिस बल की मौजूदगी में शांति से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Araria News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Araria News: भारत-नेपाल सीमावर्ती फुलकाहा में शुक्रवार को इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भव्य मोहम्मदी जुलूस निकाली। इस जुलूस में हिंदू धर्म के लोगों ने भी शामिल होकर साम्प्रदायिक सौहार्द का मिशाल कायम कर दिया। जुलूस में बच्चे बूढ़े और नौजवान सभी झंडे लिये शामिल थे। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के कमान संभाले फुलकाहा थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद थे।


ईद मिलादुन्नबी के इस मौके पर धार्मिक और एकता का माहौल बना रहा,जहां सभी समुदायों ने मिलकर हजरत मोहम्मद साहब के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाया। जुलूस की शुरुआत फुलकाहा के जामा मस्जिद से हुई। जहां जामा मस्जिद के इमाम फिदा हुसैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस को गांधी चौक, नया टोला, थाना चौक, मुखिया चौक, शुक्रहाट में सभी धर्म के लोगों ने स्वागत किया।


इस जुलूस में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण दास, मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि देवाशीष रक्षित, पूर्व मुखिया संजय सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि हबीब अख्तर, समाजसेवी मोहम्मद इब्राहिम, रणविजय ठाकुर, सतोष साह, मोहम्मद कासिम, महेश गुप्ता, डॉक्टर आजाद, डॉक्टर शाहनवाज अंसारी, मोहम्मद असलम, डॉक्टर आफताब, मोहम्मद समीम, मोहम्मद नजाम, मोहम्मद रफीक आदि शामिल थे।

रिपोर्ट- राजेश कुमार, अररिया

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता