ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

Araria News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के सामने स्थानीय विधायक का लोगों ने किया जमकर विरोध, मारपीट में कई लोग घायल

Araria News: अररिया के नरपतगंज में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति में एनडीए सम्मेलन के दौरान स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव के खिलाफ लोगों ने जमकर विरोध किया।

Araria News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Araria News: अररिया जिले के नरपतगंज हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के सामने स्थानीय भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव का लोगों ने जमकर विरोध किया। स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव ज्यों ही संबोधन के लिए खड़े हुए, लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया और उनके खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। 


विरोध कर रहे लोग नरपतगंज भाजपा विधायक के खिलाफ बैनर पोस्टर लिए हुए थे और उनको संबोधित करने में विघ्न पैदा करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। विधायक का प्रदर्शन कर रहे लोगों को भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं ने समझाने बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन लोग उग्र और विधायक के प्रति आक्रोशित थे। सुरक्षा में लगे पुलिस के अधिकारी भी उग्र और आक्रोशित लोगों को समझाने का असफल प्रयास किया।


लोग इतने आक्रोशित थे कि हाथों में कुर्सी और चप्पल लेकर सामने आ गए। स्थिति को भांपते हुए स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव ने भी शीघ्र ही अपने संबोधन को समाप्त कर लिया। वहीं मधुरा दक्षिण वार्ड संख्या 20 की दलित बस्ती में सड़क और अन्य सुविधा नहीं होने को लेकर बड़ी संख्या में दलित महिलाएं और अपने हाथों में वोट बहिष्कार की तख्ती लिए हुए थीं।


महिलाएं सड़क नहीं तो बिजली नहीं, हमें न्याय चाहिए जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि का विरोध कर रही थी। मौके पर मौजूद राजू राम,ओमप्रकाश रजक, मीरा देवी,नीतू देवी आदि ने बताया कि सड़क और अन्य सरकारी सुविधाओं को लेकर स्थानीय विधायक के पास गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्याओं के निराकरण को लेकर किसी ने सकारात्मक पहल नहीं की। यदि सड़क नहीं बनी तो इस बार के चुनाव में वोट बहिष्कार करने की बात आक्रोशित लोगों ने कही।

रिपोर्ट:- राजेश कुमार, अररिया


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता