ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

अररिया नगर थानाध्यक्ष कुमार अभिनव को एसपी ने किया सस्पेंड, कार्य में लापरवाही बरतने का मामला

ARARIA: कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में अररिया नगर थानाध्यक्ष कुमार अभिनव को सस्पेंड किया गया है। पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी के आदेश पर एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है। गौरत

अररिया नगर थानाध्यक्ष कुमार अभिनव को एसपी ने किया सस्पेंड, कार्य में लापरवाही बरतने का मामला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में अररिया नगर थानाध्यक्ष कुमार अभिनव को सस्पेंड किया गया है। पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी के आदेश पर एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने सवा करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसी मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया गया है। 


कल यानि शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की बड़ी वारदात को चार-पांच की संख्या में आए अपराधियों ने अंजाम दिया था। अपराधियों ने इस दौरान 37.50 लाख कैश और लॉकर में रखे सोने लूट लिया था। लूट की इस बड़ी घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद आईजी के निर्देश पर एसपी अशोक कुमार सिंह ने संबंधित थाने के थानेदार को निलंबित कर दिया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे सफाई कर्मचारी बैंक का ताला खोलकर जैसे ही बैंक में घुसा, चार-पांच अपराधी बैंक में घुस गए और सफाई कर्मचारी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद जो भी बैंककर्मी और ग्राहक बैंक में प्रवेश कर रहे थे अपराधी सभी को हथियार दिखाकर बंधक बनाते चले गए। सभी का मोबाइल छीनने के बाद कैशियर से चाबी लेकर चेस्‍ट रूम खोल लिया। इस दौरान अपराधियों ने सभी बैंककर्मी और ग्राहक को बाथरूम में बंद कर दिया।


बैंक के चेस्‍टरूम में रखा 37.50 लाख कैश व 20-22 पैकेट सोना लूट कर अपराधी फरार हो गये। लूट के दौरान अपराधियों ने अपने साथ लाये ताले से बैंक को अंदर से बंद कर रखा था। लूटपाट मचाने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। इस दौरान अपराधी सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर निकाल कर अपने साथ लेते गए। अपराधियों चेस्‍ट में रखे गार्ड के बंदूक को खोल कर दो भागों में अलग कर दिया। बंदूक की छह कारतूस अपराधी लेकर भाग गए। 


बैंक के प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया था कि अभी प्रारंभिक रूप से सवा करोड़ की लूट होने की बात सामने आई है लेकिन पूरी तरह आकलन के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी कि कितने का लूट हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक कुमार सिंह, एसडीपीओ पुष्‍कर कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे और पूरे मामले की जानकारी ली। 


एसपी ने बताया था कि जिले की सीमा को सील करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना के अगले दिन एसपी ने नगर थानाध्यक्ष कुमार अभिनव को सस्पेंड कर दिया है।