ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार : अररिया मंडल कारा में 224 कैदी को हुआ कोरोना, मचा हड़कंप

ARARIYA : बिहार में तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमित की पहचान हो रही है. आम से लेकर खास लोग कोरोना की जद में आ रहे हैं. वहीं अब जेल में भी कोरो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARARIYA : बिहार में तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमित की पहचान हो रही है. आम से लेकर खास लोग कोरोना की जद में आ रहे हैं. वहीं अब जेल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी गै. 

सीमांचल के अररिया  मंडल कारा में 224 कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसके बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है. जेल में कोरोना टेस्ट कराया जा रहा था, जिसमें मंगलवार और बुधवार को 706 में से 600 बंदियों की जांच की गई.

मंगलवार को हुए जांच में 42 और  बुधवार के 182 संक्रमित पाये गये. जेलर प्रमोद दास ने बताया कि अररिया मंडल कारा में 706 बंदी रह रहे हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए नए पुरुष बंदियों को पूर्णिया और महिला बंदियों को दलसिंहसराय जेल भेज दिया जा रहा है. 

वहीं जेल में संक्रमित पाए गए बंदियों की संख्या की बाबत सिविल सर्जन डा एमएमपी सिंह ने बताया कि बुधवार को जांच में 182 बंदी कोरोना संक्रमित मिले. जबकि एक दिन पहले हुई जांच में 42 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी.