ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल

Bihar News: आरा के आरा-पटना फोरलेन पर सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर बवाल किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम रहा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भोजपुर के आरा-पटना फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित एक निजी अस्पताल के पास की है, जहां सड़क किनारे जा रहे बच्चे को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


मृत बच्चे की पहचान सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू बिंद के पुत्र कृष्ण कुमार (8 वर्ष) के रूप में हुई है। वह फिलहाल अपने परिवार के साथ धनुपरा में रह रहा था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। 


गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बच्चे के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इस दौरान टायर जलाकर आगजनी भी की गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस सड़क जाम के कारण आरा-पटना फोरलेन पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। 


सूचना मिलने पर टाउन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता