ब्रेकिंग
पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: 114 पदाधिकारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश✦बिहार में 8 नवनिर्वाचित MLC ने ली शपथ, दो निर्दलीय सदस्यों की सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव✦खेत जोतने को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, दोनों तरफ से चले तलवार-फरसे; ट्रैक्टर फूंका, 4 घायल✦मंत्री रामकृपाल का CM सम्राट के समीप बैठने की हसरत रह गई अधूरी ! तेजस्वी के आते ही खाली करनी पड़ी कुर्सी...✦नीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश✦पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: 114 पदाधिकारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश✦बिहार में 8 नवनिर्वाचित MLC ने ली शपथ, दो निर्दलीय सदस्यों की सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव✦खेत जोतने को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, दोनों तरफ से चले तलवार-फरसे; ट्रैक्टर फूंका, 4 घायल✦मंत्री रामकृपाल का CM सम्राट के समीप बैठने की हसरत रह गई अधूरी ! तेजस्वी के आते ही खाली करनी पड़ी कुर्सी...✦नीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश

आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राख

आरा शहर के नवादा थाना परिसर में अचानक आग लगने से पुराने मालखाना में रखा सामान और कुर्की-जब्ती के दौरान जब्त कई वस्तुएं जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बिहार न्यूज
कुर्की-जब्ती का सामान जलकर राख
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा शहर के नवादा थाना परिसर में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में पुराने मालखाना में रखा सामान और कुर्की-जब्ती के दौरान पुलिस द्वारा जब्त किए गए कई सामान जलकर राख हो गए।


अगलगी की घटना के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद घटना की जानकारी नवादा थानाध्यक्ष और वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी दमकल गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से थाना परिसर के अन्य हिस्सों को सुरक्षित बचा लिया गया।

आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखआरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राख

आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राख

आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राख

आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राख

आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राख


आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राख

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता