ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

बिहार के गालीबाज TTE का वीडियो वायरल, आरा जंक्शन पर रेल यात्रियों से दुर्व्यवहार करते दिखा; कार्रवाई की मांग

Bihar News: आरा जंक्शन पर एक TTE द्वारा यात्रियों से गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने जांच के लिए कमेटी बनाई है. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले आरा जंक्शन से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। राजस्व के मामले में यह पटना जंक्शन के बाद दूसरे स्थान पर है। आरा जंक्शन पर तैनात एक गालीबाज टीटीई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, आरा स्टेशन परिसर के पोर्टिको के पास एक टीटीई द्वारा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीटीई यात्रियों से बहस के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा है। यह पूरा वाक्या आरपीएफ जवानों की मौजूदगी में हुआ है। 






यात्रियों का आरोप है कि टीटीई कुंदन कुमार का तबादला होने के बावजूद वह पिछले एक वर्ष से आरा जंक्शन पर ही कार्यरत है और पहले भी इस तरह के व्यवहार को लेकर चर्चा में रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दानापुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिल चुकी है। 


उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों का कहना है कि टीटीई अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार करता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार, आरा

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता