ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

आरा में इंटर के परीक्षार्थी की मौत, क्षत्रिय स्कूल में परीक्षा दे रहा था छात्र

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां इंटर के परीक्षार्थी की मौत हो गई है. इस घटना से युवक के घर में कोहराम मच गया है. संदेहास्पद स्थिति में स्टूडेंट की मौत हुई

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां इंटर के परीक्षार्थी की मौत हो गई है. इस घटना से युवक के घर में कोहराम मच गया है. संदेहास्पद स्थिति में स्टूडेंट की मौत हुई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना इलाके की है. जहां गोढ़ना में इंटर के एक परीक्षार्थी की मौत हो गई है. संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत से हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक रोहतास जिले का रहने वाला है. जो अपने रिश्तेदार के यहां रहकर इंटर का एग्जाम दे रहा था. युवक का परीक्षा केंद्र हितनारायण क्षत्रिय प्लस टू विद्यालय में था.


युवक की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि परीक्षा देकर लौटने के बाद छात्र घर पर सोया हुआ था. कई बार उठाने पर जब वह नहीं उठा तो रिश्तेदार हैरान रह गए. आनन-फानन में वो स्टूडेंट को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत कैसे हुई है. पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता