ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड

भोजपुर के आरा में वाणिज्य कर विभाग की विशेष टीम ने तीन बड़े कपड़ा व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों और गोदामों पर छापेमारी की। बिना जीएसटी बिल के सामान और अहम दस्तावेज जब्त, करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका।

बिहार न्यूज
व्यवसायियों में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बिहार के भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आरा में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई नामी कपड़ा व्यवसायियों के यहां छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, आयुक्त-सह-सचिव वाणिज्य कर विभाग, पटना के निर्देश पर पटना से आई विशेष टीम ने आरा के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी पूजा टेक्सटाइल, अंशु टेक्सटाइल और अग्रवाल टेक्सटाइल के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की। टीम ने इन कारोबारियों की दुकानों के साथ-साथ गोदामों की भी सघन जांच की। 


सूत्रों की माने तो इन कारोबारियों पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बिना जीएसटी बिल का कपड़ा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि कारोबारियों द्वारा कई सामानों की खरीद से संबंधित वैध बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिसकी गहन जांच की जा रही है। 


छापेमारी में शामिल अधिकारी निखिल कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि आरा के कुछ कारोबारी सरकार को टैक्स में भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल विभाग की जांच जारी है और कार्रवाई अगले कई दिनों तक चलने की संभावना है। इस छापेमारी के बाद से जिले के कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता