ब्रेकिंग
खाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकार

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में रिश्तेदार ने गोली मारकर कर दी हत्या, परिजनों में मातम का माहौल

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुं

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में रिश्तेदार ने गोली मारकर कर दी हत्या, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है। जहां आपसी विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक,मुंगेर में आपसी विवाद को लेकर 35 वर्षीय व्यक्ति की गांव के ही दूर के रिश्तेदारों ने गोली मार हत्या कर दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत माहौल कायम हो गया है। घटना के बाद अभियुक्त घर छोड़ हुए फरार है। सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के में तेरासी टोला पीर पहाड़ की है। 


बताया जा रहा है कि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के में तेरासी टोला में आज सुबह 35 वर्षीय राजा राम चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम उसी गांव के सुदामा चौधरी और उसके बेटों ने मिल कर कर दी है। जिसके बाद से गांव में दहशत व्याप्त हो गया। मृतक राजा राम अपने भाई मां और बूढी मां पत्नी और बच्चों के साथ रहता था पर उसकी बूढ़ी मां 80 वर्षीय अरुला देवी के द्वारा गंगा के ही सुदामा चौधरी जो उसके दूर के रिश्तेदार लगते है। 


उससे शिकायत किया कि उसके बेटों के द्वारा उसका देखभाल सही ढंग से नहीं किया जाता है। जिसपे बीते शाम सुदामा चौधरी जब उसके घर पहुंच उसके बेटे मृतक राजा राम चौधरी और अन्य को समझाने बुझाने लगा तो उसी दरम्यान दोनों के बीच काफी बहस हो गया और मृतक और उसके भाइयों के द्वारा सुदामा चौधरी को घर से धक्का मार यह कहते हुए बाहर कर दिया कि यह मेरे घर का मामला है। 


जिसके बाद इस अपमान से गुस्साए सुदामा चौधरी के द्वारा सुबह अपने बेटों के साथ पहुंच घर पे गोली चला दी गई। जानकारी के अनुसार तीन राउंड गोली चलाई गई। जिसमें से एक गोली मृतक राजाराम चौधरी के सीने में लगी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सूचना में ग्रामीण और पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक के भाई ने बताया कि शाम को झगड़ा के बाद सुबह में वे सभी लाठी डंडा के साथ आ सीधा फायर कर दिए। जिसमें देवेंद्र चौधरी तो बच गया पर उसका भाई राजा राम को गोली लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई।