ब्रेकिंग
Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP✦बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP✦बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

अप्रैल में ही 40 डिग्री पार हुआ पटना का पारा, ,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में अप्रैल महीने में पहली बार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। राजधानी का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड क

अप्रैल में ही 40 डिग्री पार हुआ पटना का पारा, ,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार में अप्रैल महीने में पहली बार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। राजधानी का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में अब मौसम विभाग के तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि  पटना सहित प्रदेश में गर्म पछुआ का प्रवाह जारी है। इससे प्रदेश के अधिकतर शहरों में लू चलने जैसे हालात बने हुए हैं।


मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार शनिवार को 13 जिलों में लू चलने की आशंका है। वहीं प्रदेश के दक्षिण एवं पश्चिमी भाग के जिलों में गर्म दिन (हॉट-डे) रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लू और हॉट-डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 11 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।


वहीं, राज्य  के कुछ जिलों में 23 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। जबकि राज्य के ज्यादातर शहरों में गर्म तेज पछुआ चलने के कारण लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर झोंके के साथ 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ चलने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग के कई जिले हॉट-डे की चपेट में रहे। शुक्रवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 38.3 और औसत न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।