ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, बुरी तरह जख्मी हुए 13 लोग, हथियार छीनने की भी हुई कोशिश

MUZAFFARPUR : बिहार में इन दिनों अपराधियों के अंदर पुलिस प्रसाशन का भय कम होता नजर आ रहा है। इसका असर यह है कि राज्य के अंदर क्राइम ग्राफ में बेतहासा बढ़ोतरी हुई है। इधर,अब इसको लेक

अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, बुरी तरह जख्मी हुए 13 लोग, हथियार छीनने की भी हुई कोशिश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में इन दिनों अपराधियों के अंदर पुलिस प्रसाशन का भय कम होता नजर आ रहा है। इसका असर यह है कि राज्य के अंदर क्राइम ग्राफ में बेतहासा बढ़ोतरी हुई है। इधर,अब इसको लेकर जब पुलिस प्रसाशन सतर्क हुई है और उसके द्वारा जब छापेमारी की जा रही है तो भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अब एक ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर रहा है। यहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया है।  जिसमें कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 



दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहां गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों द्वारा हमला बोल दिया गया। जिसमें थानाध्यक्ष समेत 13 लोग बुरी तरह से घायल बताएं जा रहे हैं। सुचना के मुताबिक, हमला के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिसवालों से हथियार छीनने का भी प्रयास किया। इसके बाद अतरिक्त पुलिस बल भेजा गया उसके बाद उपद्रवी पीछे हटे।  इसके बाद इस विवाद में घायल हुए कथैया  थानाध्यक्ष समेत सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।



इस मामले में बताया जा रहा है कि, मुजफ्फरपुर जिले के ठिकहां गांव में अनवर अली मंसूरी के घर को बुलडोजर से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसी मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिसकर्मी द्वारा छापेमारी करने को लेकर ठिकहां गांव कूच किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया गया। इसके बाद जब पुलिसवालों के तरफ से सख्ती बरती गई तो पथराव भी शुरू कर दिया गया। साथ ही हथियार भी छीनने की कोशिश की गई। जिसमें कुल 13 लोग घायल हो गए। 



इधर, इस मामले में थानाध्यक्ष राजपत कुमार ने अपने बयान पर 15 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, साथ ही पुलिसकर्मियों पर हमला कर हथियार छीनने का प्रयास , जाति सूचक गाली- गलोज करने, आरोपियों को छुड़ाने और कागजात फाड़ने में एफआईआर दर्ज  की है। अब तक पुलिस ने इस मामले में चार नामजद हमलावरों को गिरफ्तार का कोर्ट में पेश किया गया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।