ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

अपने चहेते बॉडीगार्ड को अब साथ नहीं रख सकते मंत्री और अधिकारी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया बड़ा आदेश

PATNA : बिहार में कई अधिकारियों द्वारा अपने ट्रांसफर के बाद चहेते बॉडीगार्ड या ड्राइवर को अपने साथ रखने के मामले पर पुलिस मुख्यालय ने नाराजगी जताई है. पुलिस मुख्यालय ने साफ तौर परआ

अपने चहेते बॉडीगार्ड को अब साथ नहीं रख सकते मंत्री और अधिकारी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया बड़ा आदेश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कई अधिकारियों द्वारा अपने ट्रांसफर के बाद चहेते बॉडीगार्ड या ड्राइवर को अपने साथ रखने के मामले पर पुलिस मुख्यालय ने नाराजगी जताई है. पुलिस मुख्यालय ने साफ तौर परआदेश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी स्तर के अधिकारी का किसी अन्य स्थान पर तबादला हो जाता है, तो वे अपने पुराने बॉडीगार्ड, ड्राइवर या अन्य सहयोगियों को साथ नहीं ले जा सकते हैं.


आदेश के मुताबिक, उन्हें नये स्थान पर पुलिस महकमा के स्तर से अलॉट किये गये नये बॉडीगार्ड समेत अन्य को अपने साथ रखना होगा. ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. यही नियम जनप्रतिनिधियों के लिए भी लागू होंगे. 


दरअसल, पुलिस मुख्यालय को लगातार फीडबैक मिल रहा है कि कई अफसर तबादले के बाद भी अपने बॉडीगार्ड को साथ ले जाते हैं. वरीय पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर होने पर अपने पुराने बॉडीगार्ड और ड्राइवर साथ रखने की परंपरा बहुत पुरानी है. जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने कड़ी आपत्ति जताई है. 


पुलिस मुख्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार और एडीजी (विधि-व्यवस्था) विनय कुमार के द्वारा सभी जिले के एसपी, आईजी और डीआईजी के साथ डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. इसमें उन्होंने पुराने बॉडीगार्ड को बनाए रखना को लेकर आपत्ति जाहिर की है. इस मामले को लेकर एडीजी (मुख्यालय) ने बताया कि सभी जिलों और वरिष्ठ अधिकारियों को इस नियम का पालन करने का निर्देश मुख्यालय के स्तर से जारी कर दिया गया है.

टैग्स