ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

बिहार : कोरोना पॉजिटिव का शव खा रहे कुत्ते का वीडियो वायरल, PPE किट भी नोचते आए नजर

ROHTAS : बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से हालत बाद से बदतर होते जा रहे हैं. अस्पतालों की स्थिति क्या है इस की सच्चाई दिल्ली से आई टीम ने बता दी. केंद्रीय टी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ROHTAS : बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से हालत बाद से बदतर होते जा रहे हैं. अस्पतालों की स्थिति क्या है इस की सच्चाई दिल्ली से आई टीम ने बता दी. केंद्रीय टीम ने अस्पतालों और कैंटोनमेंट जोन का दौरा करने के बाद बिहार मॉडल को फैल बताया था. कोरोना संक्रमण के हालात का जायजा लेने पहुंची टीम ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों में कई खामियां बताई थी.

इन सब के बीच हर रोज अस्पतालों के वाइरल होते विडियो सरकार की व्यस्था की पोल खोल रहे हैं. अब ऐसा ही एक विडियो सासाराम जिले का तेजी से वायरल हो रहा है. इस विडियो में बिक्रमगंज में स्थित श्मशान में पीपीई किट को कुत्ते नोंच रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि बिक्रमगंज शहर के चित्रगुप्त नगर के एक 60 वर्षीय सख्स की मौत सोमवार की शाम कोरोना से संक्रमित होने के कारण हो गई थी. मृतक के शव का अंतिम संस्कार प्रशासनिक अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी के उपस्थिति में मंगलवार को कर दिया गया.

दाह संस्कार के बाद परिजन और अफसर तो वहां से चले गए. लेकिन शव के अंतिम संस्कार करने के समय पहने गए पीपीई किट को श्मशान में ही छोड़ दिया. बुधवार को उक्त पीपीई किट को कुत्ते नोचते हुए दिखाई दिये. तब किसी स्थानीय निवासी ने विडियो बनाकर वाइरल कर दिया. विडियो में श्मशान घाट पर एक कुत्ते को शव के छुटे कुछ अवशेष को खाते देखा जा सकता है. 

वीडियो के वायरल होते ही प्रशानिक महकमे में हड़कंप मच गया. इस संबंध में एसडीएम विजयंत ने कहा कि पीपीई किट के साथ शव के  अवशेष नही थे. केवल पीपीई किट छुटा हुआ था. जिसे नष्ट करने का आदेश बीडीओ को दे दिया गया था. उसे  बाद में  नष्ट भी कर दिया गया था .