ब्रेकिंग
Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦ Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पति- पत्नी की हुई मौत

ARARIYA : बिहार में रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन सड़क हादसे में लोगों कि मौत न होती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला आरारिया- पूर्णिया 57 पर

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पति- पत्नी की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARARIYA : बिहार में रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन सड़क हादसे में लोगों कि मौत न होती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला आरारिया- पूर्णिया 57 पर है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों की जान ले ली है। यह दोनों लोग बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे तभी तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक ने इन लोगों को धक्का मार दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, अररिया पूर्णिया मार्ग एनएच 57 पर लाहटोरा के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था में युवक व युवती घंटों सड़क पर पड़े रहे, जिसके बाद जब इधर से लोग गुजरे तो उन्होंने इन दोनों को देखा और आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ रूपेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 


बताया जा रहा है कि, वह दोनों लोग पूर्णिया से अररिया अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लहटोरा के समीप एनएच 57 पर एक ट्रक ने इसको पीछे से धक्का मार दिया। जिसमें दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए और इलाज के दोनों दोनों की मौत हो गई। मृतक की पहचान गर थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड संख्या 19 निवासी मसर्रत के पुत्र शहजादा हजरत बताया जा रहा है, वहीं युवती अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के चंद्रदेई निवासी बैंककर्मी खुर्शीद आलम की पुत्री महापारो बतायी जा रही है। 


इधर, इस घटना की सुचना पुलिस टीम को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद फिलहाल इस घटना में शामिल ट्रक ड्राइवर को ढूंढा जा रहा है। हालांकि, पुलिस द्वारा इसको लेकर आस- पास लोगों के लोगों से पूछताक्ष की जा रही है।