ब्रेकिंग
Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाप-बेटे को रौंदा, पिता की स्पॉट डेथ, पुत्र जख्मी

NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने पिता-पुत्र को रौंद दिया. इस घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पुत्र की स

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाप-बेटे को रौंदा, पिता की स्पॉट डेथ, पुत्र जख्मी
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने पिता-पुत्र को रौंद दिया. इस घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पुत्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. 


घटना पावापुरी ओपी के चोरसुआ पुल की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार चोरसुआ निवासी सुरेश महतो अपने खेत से मिर्चा तोड़कर मंडी जा रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात ट्रैक्टर उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-नवादा एसएच 31 को जाम कर मुआवजा राशि की मांग की. 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर परिजनों को मुआवजा राशि के रूप में 20 हजार का चेक और तीन हजार नगद देकर सड़क जाम हटाया. इधर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता