ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

अनियंत्रित सवारी गाड़ी के पलटने से दर्जनों अभ्यर्थी हुए घायल, गर्दनीबाग से दारोगा मेंस की परीक्षा देकर लौट रहे थे सभी

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दारोगा मेंस का एक्जाम देकर लौट रहे अभ्यर्थियों से भरी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार दर्जनों अभ्यर्थी गंभीर

अनियंत्रित सवारी गाड़ी के पलटने से दर्जनों अभ्यर्थी हुए घायल, गर्दनीबाग से दारोगा मेंस की परीक्षा देकर लौट रहे थे सभी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दारोगा मेंस का एक्जाम देकर लौट रहे अभ्यर्थियों से भरी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार दर्जनों अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गये है। आनन फानन में सभी को पीएमसीएच भेजा गया है। इस घटना से घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। 


घटना आर ब्लॉक गोलंबर के पास की है जहां तेज रफ्तार में आ रही सवारी गाड़ी मोड़ने के दौरान पलट गयी। बिहार पुलिस के दारोगा मेंस का एक्जाम का सेंटर गर्दनीबाग में था। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी अपने-अपने घर के लिए निकलने लगे। तभी एक सवारी गाड़ी पर सवार होकर 15 लोग आर. ब्लॉक से स्टेशन की ओर जा रहे थे। 


सवारी गाड़ी का ड्राइवर तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था। अभ्यर्थियों ने उसे तेज चलाने से मना भी किया लेकिन वह नहीं माना और आखिरकार अभ्यर्थियों से भरी सवारी गाड़ी आर.ब्लॉक पुल पर पलट गयी। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थी घायल हो गये है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें