ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला

अनियंत्रित हाइवा ने दंपती को रौंदा : घटनास्थल पर पत्नी की मौत : घायल पति की हालत गंभीर

MADHUBANI : बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज गति से आ रही हाईवा ने एक दंपती को रौंद दिया। इस घटना में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। इस

अनियंत्रित हाइवा ने दंपती को रौंदा : घटनास्थल पर पत्नी की मौत : घायल पति की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज गति से आ रही हाईवा ने एक दंपती को रौंद दिया। इस घटना में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।


घटना खजौली थानाक्षेत्र के ठाहर गांव की है। घटना के बारे में बताया जाता है कि ठाहर गांव निवासी 55 वर्षीय चंदेश्वर ठाकुर अपनी पत्नी उषा देवी के साथ घर के लिए निकले थे। उसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद घटनास्थल पर ही 50 वर्षीय उषा देवी की मौत हो गई जबकि चंदेश्वर ठाकुर घायल हो गये। 


घायल को परिजनों ने सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि हाईवा के ड्राईवर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स