ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मीतेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल रात में नोट से भरा बैग लेकर बाउंड्री फांद कर भागा , लालू-राबड़ी के बेटे ने दर्ज कराई 20 लाख के चोरी की FIRमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मीतेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल रात में नोट से भरा बैग लेकर बाउंड्री फांद कर भागा , लालू-राबड़ी के बेटे ने दर्ज कराई 20 लाख के चोरी की FIR

अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे युवक की दर्

अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर के पास के समीप की है. मृत युवक की पहचान राजा राम सिंह के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि मृतक मनीष कुमार बलिया थर्मल पावर से काम कर अपने घर लाखो लौट रहा था उसी दरमियान अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया जिससे व गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया जहां उसकी इलाज के दरमियां मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि मृतक को कार चालक ने रौंदते हुए तकरीबन 15 मीटर तक घसीटते हुए भागने का प्रयास किया लेकिन वहां के स्थानीय लोगों ने चिल्लाना शुरू किया तो कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. 


लाखो थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है.  फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता