ब्रेकिंग
अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए NHM कर्मी, 5 महीने से नहीं मिला वेतन

JAMUI: जमुई के बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व रेफरल अस्पताल चकाई सहित जिले के सभी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन

 अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए NHM कर्मी, 5 महीने से नहीं मिला वेतन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व रेफरल अस्पताल चकाई सहित जिले के सभी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने काम-काज बंद कर दिया है। वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को लेकर कर्मियों ने बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा है।


 प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में एनएचएम कर्मियों ने पांच महीने से बकाया वेतन देने और मूलभूत सुविधा प्रदान करने की मांग की है। सामान्य काम के बदले समान वेतन, भवन-पानी-बिजली-शौचालय सहित सिक्योरिटी की व्यवस्था की मांग की है। साथ ही कहा कि सभी एनएचएम कर्मियों को अपने-अपने एचडब्लयुसी व आंगनबाड़ी में जाने के लिए वाहन की सुविधा नहीं होने के कारण हमें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, दुर्गम व सुदूर क्षेत्र में संचार व्यवस्था नहीं होने के कारण हम किसी प्रकार से उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाते हैं।


5 महीना से एनएचएम कर्मियों को वेतन गर्मियों को वेतन नहीं मिलने के कारण बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। एनएचएम कर्मियों ने कहा कि हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा। कर्मियों ने कामकाज पूरी तरह से बंद कर दिया है। मौके पर मौजूद बरहट एनएचएम शिल्पा कुमारी व चकाई एनएचएम चांदनी कुमारी ने बताया कि सोमवार को हम सभी जमुई सदर अस्पताल में जिले के सभी एनएचएम एकत्रित होकर जमुई सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे और मांग पूरी होने तक अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। 


वहीं इन्होंने बताया इसके बाद भी अगर हम लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो हम लोग अपने-अपने प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगाएंगे और पूरी तरह से स्वास्थ्य केंद्र में कामकाज को बंद कर रखेंगे। इस दौरान एनएचएम लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी, ममता कुमारी, मंजू नीता कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, कोमल कुमारी, दीपा कुमारी ,श्वेता कुमारी ,अनुपम कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी ,शीला कुमारी सहित कई  मौजूद थी..

 अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए NHM कर्मी, 5 महीने से नहीं मिला वेतन

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता