ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

आनंद मोहन की रिहाई पर आंध्र प्रदेश IAS एसोसिएशन ने भी जताई कड़ी आपत्ति, बिहार सरकार से फैसले पर विचार करने की अपील

PATNA: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रही है। सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन की नाराजग

आनंद मोहन की रिहाई पर आंध्र प्रदेश IAS एसोसिएशन ने भी जताई कड़ी आपत्ति, बिहार सरकार से फैसले पर विचार करने की अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रही है। सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन की नाराजगी के बाद अब आंध्र प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने भी जी. कृष्णैया की नृशंस हत्या के दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर कड़ी आपत्ति जताई है और बिहार सरकार से इस फैसले पर जल्द से जल्द फिर से विचार करने की अपील की है।


आंध्र प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने एक प्रेस नोट जारी कर आनंद मोहन की रिहाई पर आपत्ति जताई है। आंध्र प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने कहा है कि आंध्र प्रदेश में पैदा हुए जी. कृष्णैया अपने दृढ़ संकल्प के बल पर आईएएस अधिकारी बने और उन्हें बिहार कैडर आवंचित किया गया था। एक आईएएस अधिकारी के रूप में जी.कृष्णैया ने हमेशा गरीबों और दलितों के पक्ष में फैसले लिये। ऐसे में एक उत्कृष्ट अधिकारी के हत्यारे को रिहा करने की राज्य सरकार की कार्रवाई निंदनीय है। सरकार की इस तरह की कार्रवाई से न केवल आईएएस अधिकारियों बल्कि अन्य सिविल सेवकों के मनोबल पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। ऐसे में बिहार सरकार जल्द से जल्द अपने फैसले पर फिर से विचार करे।


बता दें कि आनंद मोहन की रिहाई की खबर से देश के आईएएस लॉबी में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इससे पहले डीएम हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन की रिहाई के बिहार सरकार के फैसले के खिलाफ सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी। सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन ने कहा था कि नियमों में फेर बदल कर एक डीएम की नृशंस हत्या करने वाले की रिहाई न्याय देने से इंकार करना है, इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन की आपत्ति के बाद अब आंध्र प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।