ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

आनंद मोहन के बेटे के लिए तेजप्रताप बने मुसीबत! शिवहर से चेतन के खिलाफ उतारा निर्दलीय उम्मीदवार

SHEOHAR : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. दूसरे और तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. आज शुक्रवार को दू

आनंद मोहन के बेटे के लिए तेजप्रताप बने मुसीबत! शिवहर से चेतन के खिलाफ उतारा निर्दलीय उम्मीदवार
First Bihar
2 मिनट

SHEOHAR :  बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. दूसरे और तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. आज शुक्रवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन है. दूसरे चरण में शिवहर विधानसभा सीट काफी हॉट सीट मानी जा रही है. इस सीट से यहां के पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को आरजेडी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.


आनंद मोहन के बेटे के लिए लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक नई मुसीबत बन गए हैं. दरअसल इस सीट से शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अंगेश कुमार सिंह अंगराज ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया, जो तेजप्रताप यादव के काफी करीबी माने जाते हैं. उन्होंने कहा कि तेजप्रताप यादव के आशीर्वाद से ही उन्होंने अपना नॉमिनेशन किया है.


अंगेश कुमार सिंह अंगराज ने कहा कि अभी भी मुझे तेजप्रताप का आशीर्वाद प्राप्त है. वहीं तेजस्वी के निर्णय पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी गलत  फैसला लेकर पार्टी को खराब कर रहे हैं. तेजप्रताप का आशीर्वाद हमेशा रहा हैं आगे भी रहेगा. तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच बाते हुई कुछ बातों के कारण हमें टिकट नहीं मिल पाया हैं. हम शिवहर के बेटा हैं शिवहर के लिए काम करूंगा. लोगों का मुझ पर भरोसा हैं. जिसको मैं कभी टूटने नहीं दूंगा. जिले का विकास करना ही सर्वप्रथम लक्ष्य हैं.


शिवहर सीट पर तेजस्वी ने पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को प्रत्याशी बनाया है. लेकिन अब अंगेश कुमार सिंह अंगराज  उनके लिए मुसीबत खड़ा कर सकते हैं. क्योंकि वह इलाके में तेजप्रताप का समर्थन पाने की बात कहकर प्रचार कर रहे हैं, जो वोटरों को प्रभावित कर सकता है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Manoj

FirstBihar संवाददाता