ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

आनंद मोहन के बयान से सियासी हलचल तेज, बेटे का दर्द जाहिर करते हुए बोले..चेतन आनंद के साथ नहीं हुआ न्याय

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मोतिहारी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि चेतन आनंद के लिए सर्वे रिपोर्ट गलत थी। उन्होंने बिहार के छह सांसदों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मंत्री बनाए जाने लायक नहीं समझा गया।

बिहार न्यूज
बेटे का दर्द किया बयां
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI:बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मोतिहारी में आयोजित एक जातीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के दौरान बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर अपने बेटे और विधायक चेतन आनंद को लेकर दर्द जाहिर किया।


खुले मंच से संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि चेतन आनंद को लेकर किया गया सर्वे रिपोर्ट सही नहीं था। उन्होंने कहा कि "चेतन आनंद के लिए सर्वे रिपोर्ट गलत साबित हुआ, जबकि जो लोग पहली बार चुनाव लड़कर आए, उन्हें विधायक के साथ-साथ मंत्री भी बना दिया गया।"


इस दौरान आनंद मोहन ने बिहार से उनकी जाति के निर्वाचित छह सांसदों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "इन छह सांसदों में किसी को भी मंत्री बनाए जाने लायक नहीं समझा गया। सभी किसी न किसी पार्टी का झंडा और पट्टा गले में लपेटकर सिर्फ बोलने का काम कर रहे हैं।"


पूर्व सांसद के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। मोतिहारी में दिए गए आनंद मोहन के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, उनके बयान पर अभी तक संबंधित नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट