ब्रेकिंग
50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा

पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की कमान आनंद किशोर को, प्रबंध निदेशक बनाये गए

PATNA : राज्य सरकार ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की कमान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को दे दी है। सरकार ने पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के तौर पर आनंद किश

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : राज्य सरकार ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की कमान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को दे दी है। सरकार ने पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के तौर पर आनंद किशोर की नियुक्ति की है। केंद्र सरकार ने बीएमआरसीएल के चेयरमैन के तौर पर पहले ही शिवदास मीना को नियुक्त कर रखा है। अब केंद्र और राज्य 50-50 फ़ीसदी हिस्सेदारी के साथ बीएमआरसीएल का संचालन करेंगे। यह दोनों सरकारों का साझा उपक्रम बन गया है। 


पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तमाम फैसले में केंद्र सरकार का भी दखल रहेगा। पटना मेट्रो के निर्माण के लिए स्पेशल परपज व्हीकल यानी एसपीवी का गठन किया गया था जिसमें केंद्र और राज्य की बराबर हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार दो किस्तों में सौ करोड़ रुपये पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए दे चुकी है। नियम के मुताबिक एसपीवी में चेयरमैन सहित पांच निदेशक के केंद्र के और प्रबंध निदेशक सहित पांच निदेशक राज्य के तरफ से होंगे। केंद्र ने पहले ही निदेशकों की नियुक्ति कर दी थी और अब राज्य सरकार ने अपनी तरफ से निदेशक नियुक्त कर दिए हैं।


इसके अलावा सरकार ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण करने को विशेष पहचान का गठन किया है। इस कोषांग के प्रभारी बिहार प्रशासनिक सेवा के उप समाहर्ता स्तर के सेवानिवृत्त पदाधिकारी होंगे। इस कोषांग में तीन सर्वेक्षक, तीन अमीन और एक आईटी असिस्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। बीएमआरसीएल के एमडी बनाए गए आनंद किशोर पहले इस पद के अतिरिक्त प्रभार में थे। आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक रहे आनंद किशोर को अब सरकार ने स्थायी तौर पर एमडी नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा वित्त सचिव श्री राहुल सिंह, नगर विकास के सचिव संजय दयाल, पथ निर्माण के दिवेश सेहरा और परिवहन के संयुक्त सचिव पंकज कुमार को निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है।