ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्या

50 हजार रुपये और जेवर के विवाद में दादी ने कथित तौर पर अपने 4 वर्षीय पोते की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिहार न्यूज
पोते की हत्या की दादी ने रची साजिश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम सिद्धार्थ मौर्य की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्कि बच्चे की अपनी दादी कबूतरी देवी ने अंजाम दिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


पुलिस के मुताबिक, यह मामला भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोडी खास गांव का है। छह जुलाई को चार वर्षीय सिद्धार्थ मौर्य घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और ग्रामीण लगातार बच्चे की तलाश में जुटे रहे।


करीब चार दिन बाद, 10 जुलाई की सुबह गांव की कुछ महिलाओं ने घर के पास स्थित खेत में एक बच्चे का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान सिद्धार्थ मौर्य के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि घटना के समय बच्चे की दादी कबूतरी देवी भी घर से गायब थीं। इसी आधार पर पुलिस को उन पर संदेह हुआ और हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार, कबूतरी देवी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। जांच में सामने आया कि उनका अपनी बहू से जेवर और पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पहले हुई एक पंचायत में बहू को 50 हजार रुपये देने का फैसला हुआ था, लेकिन इसे लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था। इसी रंजिश के चलते दादी ने अपने ही पोते की हत्या की साजिश रची।


पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन कबूतरी देवी ने खेल रहे सिद्धार्थ को अपने पास बुलाया और घर के पास झाड़ियों की ओर ले गईं। वहां उन्होंने बच्चे की नाक, मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया, जिससे कई दिनों तक किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी।


पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या के मामले में न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच वैज्ञानिक साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर जारी है। विवेचना पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।