ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Amrit Bharat Express: अब और आसान हुआ पटना से दिल्ली का सफर, पीएम मोदी ने दी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात

Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से पटना-नई दिल्ली और दरभंगा-लखनऊ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। 130 किमी/घंटा की रफ्तार वाली यह पूरी तरह नॉन-एसी ट्रेन 31 जुलाई से नियमित रूप से चलेगी।

Amrit Bharat Express
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Amrit Bharat Express: बिहारवासियों को आज एक बड़ी सौगात मिली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से पटना-नई दिल्ली और दरभंगा-लखनऊ के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। वहीं पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना स्टेशन से ट्रेन को रवाना किया।


पटना-नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा होगी। इसमें कोचों की कुल संख्या 22 होगी। जिसमें 11 जनरल कोच, 8 स्लीपर कोच, 1 पैंट्री कार, 2 SLRD कोच होंगे। आगामी 31 जुलाई से इस ट्रेन का नियमित रूप से परिचान शुरू हो जाएगा। यह पूरी तरह से नॉन-एसी ट्रेन, इसमें एसी कोच नहीं होंगे।


यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देगी। हर सीट पर चार्जिंग पॉइंट, मोबाइल होल्डर, और बॉटल होल्डर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ट्रेन में बायो टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी टॉक सिस्टम, और डिस्प्ले बोर्ड जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं।


पटना और दिल्ली के बीच ॉह ट्रेन कुल 12 स्टेशन पटना, आरा, बक्सर, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, गाजियाबाद, सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी। प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेन 5 से 10 मिनट तक का ठहराव होगा। स्लीपर क्लास में रिजर्वेशन अनिवार्य रहेगा। यात्रा में औसतन 20% समय की बचत होगी।


इस ट्रेन से बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि यह यूपी के कई महत्वपूर्ण शहरों और जिलों से होकर गुजरेगी। इसे वंदे भारत एक्सप्रेस के तर्ज पर डिजाइन किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता