ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसलादर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसला

किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, कॉलेज के सचिव युगल किशोर तोषनीवाल, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत सहित अन्य ट्रस्टियों ने केंद्रीय गृह मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।


कार्यक्रम के दौरान एक भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।


इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत

टैग्स